फतेहपुर मौसम पूर्वानुमान 4 से 8 सितंबर 2025: हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                 (हर खबर पर हमारी पकड़)

फतेहपुर मौसम पूर्वानुमान 4 से 8 सितंबर 2025: हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना

भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 04 सितंबर से 08 सितंबर 2025 तक फतेहपुर जिले में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान स्थानीय स्तर पर कहीं-कहीं गरज और चमक के साथ बहुत हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।


मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अधिकतम तापमान 31.0 से 34.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 25.0 से 27.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हवा की दिशा उत्तर-पूर्वी से दक्षिण-पूर्वी रहने और गति सामान्य रहने की संभावना है।

कृषि मौसम विज्ञान विशेषज्ञों का कहना है कि हल्की बारिश से किसानों को फसलों में नमी बनाए रखने में मदद मिलेगी। साथ ही, गरज-चमक के दौरान खुले खेतों में अनावश्यक रूप से न रुकने की सलाह दी गई है।

यह पूर्वानुमान जिले के किसानों, आम नागरिकों और प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण है, जिससे वे अपने कार्यों की योजना मौसम की परिस्थितियों के अनुसार बना सकें।

✍️ वसीम खान, विषय वस्तु विशेषज्ञ (कृषि मौसम विज्ञान),कृषि विज्ञान केंद्र, फतेहपुर

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ