सक्षम भारत, समर्थ भारत : फतेहपुर में नेत्रदान जागरूकता पखवाड़े का समापन

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                (हर खबर पर हमारी पकड़)

सक्षम भारत, समर्थ भारत : फतेहपुर में नेत्रदान जागरूकता पखवाड़े का समापन

फतेहपुर। सम दृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) के राष्ट्रीय व प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशन में चल रहा नेत्रदान जागरूकता पखवाड़ा (25 अगस्त से 8 सितंबर 2025) जिले में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से संपन्न हुआ।


दिनांक 8 सितंबर को आयोजित समापन अवसर पर कई अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और चिकित्सक मौजूद रहे। इनमें अल्पसंख्यक अधिकारी प्रशांत साहू, मुख्य विकास अधिकारी की स्टेनो श्रीमती सुधा गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. माधुरी साहू, जिला चिकित्सालय के डॉ. पुंडरीक, नारायण इटेक्नोलॉजी स्कूल की उप प्रधानाचार्य श्रीमती वर्षा अग्रहरि, डॉ. मधु गुप्ता, श्रीमती अनीता तिवारी, श्रीमती पूनम गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।


कार्यक्रम का संचालन सक्षम इकाई की जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती अर्चना अग्रहरि ने किया। उन्होंने कहा कि सक्षम संगठन सदैव दिव्यांगों के सहयोग और राष्ट्रहित में प्रयासरत रहा है। उन्होंने अधिकारियों व आम नागरिकों से अपील की कि वे नेत्रदान महाअभियान में सहयोग करें और दृष्टिहीन समाज को रोशनी देने का संकल्प लें।

अर्चना अग्रहरि ने सभी से संदेश दिया –

👉 “जीते जी रक्तदान, और जाते-जाते नेत्रदान”।


उन्होंने कहा कि नेत्रदान से उन लोगों को जीवन में उजाला मिल सकता है जिन्होंने कभी इस संसार को अपनी आंखों से नहीं देखा। साथ ही उन्होंने वचन दिया कि फतेहपुर जिले में आने वाले सभी दिव्यांगों के साथ सक्षम संगठन हमेशा खड़ा रहेगा और उनके हित में कार्य करता रहेगा।

इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों ने लोगों से आह्वान किया कि वे नेत्रदान अभियान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाएं।

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ