स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद लाला जगत नारायण की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 14 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                 (हर खबर पर हमारी पकड़)

स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद लाला जगत नारायण की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 14 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

फतेहपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की 44वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के तत्वावधान में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 14 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर अमर शहीद को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।


रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पी.के. सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, समाजसेवी प्रसून तिवारी व सावन गुप्ता ने फीता काटकर किया।


रक्तदान करने वालों में शुभम दीक्षित, आकिब, आकाश, प्रियांशु, सुमेन्द्र, सौरभ, दीपक, योगेंद्र, शिवम, शैलेन्द्र कुमार, शुभम, गुड्डू मोर्य, ऋतिक त्रिपाठी, विमलेश शामिल रहे।


कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।




इस शिविर को सफल बनाने में हिन्द सेवा ट्रस्ट और भोजन जन सेवा समिति का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन से गुरमीत सिंह, शेखर, सुमित एवं जिला चिकित्सालय रक्त केन्द्र से मेडिकल ऑफिसर अभिषेक सिंह, टेक्निकल सुपरवाइजर अशोक शुक्ला, परामर्श दाता दीपाली वर्मा, टेक्नोलॉजिस्ट दिव्या वर्मा, बृज किशोर, संतोष राजपूत, स्टाफ नर्स पूजा तिवारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर कौशल श्रीवास्तव, शशि, सुलभ श्रीवास्तव सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों ने अमर शहीद लाला जगत नारायण जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ