फतेहपुर: हत्या का वांछित अभियुक्त विजय तिवारी उर्फ पुत्तू पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा-कारतूस व मोटरसाइकिल बरामद

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                            (हर खबर पर हमारी पकड़)

फतेहपुर: हत्या का वांछित अभियुक्त विजय तिवारी उर्फ पुत्तू पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा-कारतूस व मोटरसाइकिल बरामद

फतेहपुर, 10 सितम्बर 2025, जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के मुकदमे में वांछित अभियुक्त विजय तिवारी उर्फ पुत्तू (28 वर्ष) निवासी गढ़ी मोहल्ला, कस्बा असोथर को मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी थरियांव के पर्यवेक्षण में इंटेलीजेंस विंग, एसओजी और थाना असोथर पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

घटना का क्रम:

दिनांक 09.09.2025 को थाना असोथर क्षेत्र के मनावा, सरकंडी रोड नहर पुलिया के पास पुलिस चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। रोकने का प्रयास करने पर वह व्यक्ति विक्की मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगा और पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की।


पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली लगने से अभियुक्त घायल हो गया। उसकी पहचान विजय तिवारी उर्फ पुत्तू के रूप में हुई, जो हाल ही में दर्ज हत्या के मामले में वांछित था।

बरामदगी:

अभियुक्त के कब्जे से: एक देशी तमंचा .315 बोर, दो खोखा कारतूस, एक मोबाइल, मृतक की मोटरसाइकिल (विक्की, टीवीएस, नं0 उ0 प्र0 71 ए क्यू 1236) व ₹4270 नगद बरामद हुआ।


पुलिस टीम:

कार्रवाई में थाना असोथर पुलिस, एसओजी टीम, सर्विलांस सेल व इंटेलीजेंस विंग के अधिकारी व जवान शामिल रहे।


आगे की कार्रवाई:

घायल अभियुक्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके विरुद्ध धारा 109/317(3) बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम की बढ़ोत्तरी करते हुए वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ