फतेहपुर मौसम पूर्वानुमान 19-23 सितम्बर: बादल, हल्की बारिश और सामान्य हवाएँ

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                  (,हर खबर पर हमारी पकड़)

फतेहपुर मौसम पूर्वानुमान 19-23 सितम्बर: बादल, हल्की बारिश और सामान्य हवाएँ

फतेहपुर, 18 सितम्बर 2025

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार फतेहपुर जिले में 19 सितम्बर से 23 सितम्बर तक हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है।

इस दौरान 19 और 20 सितम्बर को स्थानीय स्तर पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जिससे मौसम में हल्की ठंडक और नमी बनी रहेगी।


अधिकतम तापमान: 32.0°C से 35.0°C

न्यूनतम तापमान: 25.0°C से 26.0°C

हवा की दिशा: दक्षिण-पूर्वी से उत्तर-पश्चिमी

हवा की गति: सामान्य रहने की संभावना

कृषि मौसम विज्ञान विशेषज्ञ वसीम खान, कृषि विज्ञान केंद्र फतेहपुर के अनुसार इस अवधि में किसानों को फसलों में अत्यधिक सिंचाई से बचना चाहिए और बुवाई/रोपाई के कार्यों को मौसम की स्थिति देखते हुए करना उचित होगा। हल्की बारिश से खरीफ फसलों को लाभ हो सकता है।

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936360179)


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ