सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर में दिव्यांग सशक्तीकरण शिविरों की तिथियां घोषित — डीएम रविन्द्र सिंह ने दिए निर्देश
फतेहपुर, 28 अक्टूबर 2025
जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने जिले के समस्त उप जिलाधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित सभी प्रमुख योजनाओं — जैसे कि दिव्यांग पेंशन योजना, कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण वितरण, दिव्यांग शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना, दुकान निर्माण/संचालन योजना, शल्य चिकित्सा योजना तथा यूडीआईडी कार्ड पंजीकरण हेतु शिविरों का आयोजन निर्धारित तिथियों पर किया जाए।
इन शिविरों के माध्यम से दिव्यांगजनों को शासन की योजनाओं का लाभ सरलता से दिलाने का उद्देश्य रखा गया
📅 विकास खंडवार शिविर कार्यक्रम:
विकास खंड तिथि समय अधिकारी:
तेलियानी 29.10.2025 प्रातः 11 बजे – सायं 4 बजे संबंधित बीडीओ
हसवा 30.10.2025 प्रातः 11 बजे – सायं 4 बजे संबंधित बीडीओ
असोथर 31.10.2025 प्रातः 11 बजे – सायं 4 बजे संबंधित बीडीओ
बहुआ 04.11.2025 प्रातः 11 बजे – सायं 4 बजे संबंधित बीडीओ
मलवा 06.11.2025 प्रातः 11 बजे – सायं 4 बजे संबंधित बीडीओ
भिटौरा 07.11.2025 प्रातः 11 बजे – सायं 4 बजे संबंधित बीडीओ
देवमई 11.11.2025 प्रातः 11 बजे – सायं 4 बजे संबंधित बीडीओ
अमौली 12.11.2025 प्रातः 11 बजे – सायं 4 बजे संबंधित बीडीओ
खजुहा 13.11.2025 प्रातः 11 बजे – सायं 4 बजे संबंधित बीडीओ
हथगाम 14.11.2025 प्रातः 11 बजे – सायं 4 बजे संबंधित बीडीओ
ऐराया 18.11.2025 प्रातः 11 बजे – सायं 4 बजे संबंधित बीडीओ
विजयीपुर 19.11.2025 प्रातः 11 बजे – सायं 4 बजे संबंधित बीडीओ
धाता 20.11.2025 प्रातः 11 बजे – सायं 4 बजे संबंधित बीडीओ
🏢 तहसील स्तर पर आयोजन:
तहसील तिथि समय अधिकारी
सदर 21.11.2025 प्रातः 11 बजे – सायं 4 बजे संबंधित तहसीलदार
बिन्दकी 25.11.2025 प्रातः 11 बजे – सायं 4 बजे संबंधित तहसीलदार
खागा 26.11.2025 प्रातः 11 बजे – सायं 4 बजे संबंधित तहसीलदार
📣 डीएम के निर्देश:
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी खंड विकास अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें ताकि अधिकाधिक दिव्यांगजन इन शिविरों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठा सकें।
साथ ही, शिविर दिवस पर पंजीकरण टीम के बैठने हेतु उचित स्थान एवं आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
डीएम ने इस कार्य को “शीर्ष प्राथमिकता” में रखने के निर्देश दिए हैं।
(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ