सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर में छाएंगे घने बादल, 30-31 अक्टूबर को हल्की बारिश की संभावना – मौसम विभाग
मौसम पूर्वानुमान (वैधता: 29 अक्टूबर, 2025 से 02 नवंबर, 2025 तक)
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, आगामी कुछ दिनों में फतेहपुर जिले का मौसम बदलने वाला है।
29 अक्टूबर से लेकर 2 नवंबर तक जिले में मध्यम से घने बादल छाए रहेंगे, जिससे दिन का तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है।
इस दौरान अधिकतम तापमान 27.0°C से 31.0°C और न्यूनतम तापमान 21.0°C से 22.0°C के बीच रहने की संभावना है।
हवा की दिशा उत्तर-पूर्वी (North-Eastern) रहेगी और गति सामान्य रहने की उम्मीद है।
कृषि सलाह:
हल्की बारिश को ध्यान में रखते हुए किसान भाई फसल कटाई के कार्य में सावधानी बरतें।
धान की कटाई या मड़ाई खुले में न करें तथा कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें।
नई बुवाई की तैयारी के लिए मिट्टी में नमी का ध्यान रखें।
> वसीम खान
विषय वस्तु विशेषज्ञ, कृषि मौसम विज्ञान
कृषि विज्ञान केंद्र, फतेहपुर
(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ