मंगलवार को सक्षम फतेहपुर इकाई ने मुनि का शिवाला चौक में हनुमान चालीसा पाठ एवं साप्ताहिक बैठक सम्पन्न की

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                 (हर खबर पर हमारी पकड़)

मंगलवार को सक्षम फतेहपुर इकाई ने मुनि का शिवाला चौक में हनुमान चालीसा पाठ एवं साप्ताहिक बैठक सम्पन्न की

फतेहपुर 28 अक्टूबर,  मंगलवार के शुभ दिवस पर समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) की जिला इकाई फतेहपुर द्वारा मुनि का शिवाला चौक में भक्तिभाव से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में हनुमान चालीसा पाठ, आरती, भगवान श्रीराम की स्तुति एवं प्रसाद वितरण के पश्चात साप्ताहिक बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक का संचालन जिला सचिव सीताराम सिंह चौहान द्वारा किया गया, जिन्होंने संगठन मंत्र एवं सक्षम परिचय प्रस्तुत किया।

जिला कोषाध्यक्ष दिनेश चंद्र त्रिपाठी ने सक्षम दृष्टिकोण बताया, जिला उपाध्यक्ष चंद्रभान त्रिपाठी ने सक्षम परिकल्पना रखी तथा रोजगार आयाम प्रमुख राजेश कुमार ने सक्षम गीत का नेतृत्व किया।


जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने आगामी माह में होने वाले सक्षम जिला अधिवेशन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की और सभी जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को पूर्ण मनोयोग से कार्य करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने सक्षम के उद्देश्यों, सेवाभाव और संगठनात्मक मूल्यों से भी उपस्थित बंधुओं को अवगत कराया। बैठक के अंत में कल्याण मंत्र का सामूहिक पाठ हुआ।

कार्यक्रम के दौरान कानपुर प्रांत की प्रात महिला सहसचिव नीलू रैकवार दीदी जी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ. शिव प्रसाद त्रिपाठी (दिव्यांग सेवा केंद्र संचालक), मोतीलाल सोनी, छोटेलाल सह मीडिया प्रभारी, हरी बाबू चौरसिया, रज्जन बाबू केसरवानी, कुलदीप भदोरिया, राकेश, मनोज सोनी, सुशील कुमार सोनी, मनोज कुमार सोनी, मनोज कुमार, कल्लू प्रसाद सविता, विनय कुमार, अरुण सोनी, सचिन सोनी, अंश सोनी, प्रियांश सोनी सहित अनेक सक्षम कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ