सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
सक्षम बांदा की जिला कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न — प्रांत अध्यक्ष देवनारायण सोनी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा
कानपुर प्रांत अध्यक्ष देवनारायण सोनी जी की अध्यक्षता में सक्षम जिला बांदा कार्यकारिणी की आभासी बैठक आज संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी जिला अधिवेशन की तैयारी एवं वार्षिक पत्रिका से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श करना रहा।
बैठक का संचालन प्रांत सचिव डॉ. सुरेंद्र विक्रम गोस्वामी जी ने कुशलतापूर्वक किया। उन्होंने विस्तार से बताया कि जिला अधिवेशन को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को समयबद्ध योजनाएं बनानी होंगी और प्रत्येक स्तर पर संगठनात्मक संवाद बनाए रखना आवश्यक है।
इस अवसर पर जनपद बांदा के पालक अधिकारी शांति भूषण सिंह जी ने संगठन के दिशा-निर्देशों पर मार्गदर्शन दिया।
प्रांत उपाध्यक्ष एवं प्रचार-प्रसार प्रमुख पीयूष द्विवेदी ने वार्षिक पत्रिका के प्रकाशन से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की और सभी से इसमें योगदान देने का आग्रह किया।
बैठक में जिला अध्यक्ष डॉ. राहुल तिवारी, जिला सचिव रामनरेश सिंह, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मनोज, वरिष्ठ स्वयंसेविका पुष्पा जी तथा अभिषेक जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर प्रांत अध्यक्ष देवनारायण सोनी जी ने सभी पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक का समापन कल्याण मंत्र के साथ हुआ।
(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ