फतेहपुर नगर में मच्छरों का आतंक — नगर पालिका की लापरवाही से जनता बेहाल

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                (हर खबर पर हमारी पकड़)

फतेहपुर नगर में मच्छरों का आतंक — नगर पालिका की लापरवाही से जनता बेहाल

फतेहपुर नगर में मच्छरों का आतंक चरम पर है।

त्योहारों के समय जब नगर को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने की जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद की होती है, उसी समय लापरवाही अपने चरम पर दिख रही है।

शहर के अधिकांश मोहल्लों और गलियों में मच्छरों की दवा का छिड़काव तक नहीं कराया गया, जबकि यह एक नियमित प्रक्रिया है। त्योहारों के मौके पर जहां सफाई और फॉगिंग का विशेष अभियान चलाया जाना चाहिए था, वहां नगर पालिका परिषद की चुप्पी ने जनता को नाराज़ कर दिया है।


बाहर आधे घंटे बैठना भी मुश्किल हो गया है, क्योंकि खुले नालों और गंदगी में पनप रहे मच्छरों ने जीवन दूभर कर दिया है। बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक परेशान हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका के अधिकारी और जनप्रतिनिधि केवल दिखावे के काम में व्यस्त हैं, जबकि जनता की असल समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा।

मच्छरों के आतंक के बीच पटाखों का धुआं भी बेअसर साबित हुआ है।


जनता पूछ रही है — जब छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान नहीं कर सकते, तो फिर जनता आपसे क्या उम्मीद करे?

फतेहपुर नगर के नागरिक अब प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि मच्छर जनित बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से बचाव हो सके।

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ