सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
जरूरतमंद मरीज के लिए "सर्व फॉर ह्यूमैनिटी" सदस्य रमन ने किया एबी निगेटिव रक्तदान — मानवता की मिसाल
फतेहपुर। मानवता की सेवा का एक और प्रेरक उदाहरण फतेहपुर में सामने आया, जहाँ सर्व फॉर ह्यूमैनिटी संस्था के सदस्य रमन (निवासी पीरनपुर) ने दुर्लभ रक्त समूह एबी निगेटिव का रक्तदान कर एक मरीज की जान बचाई।
जानकारी के अनुसार, जिला चिकित्सालय फतेहपुर में भर्ती मरीज कैलाश गुप्ता पुत्र फूल चंद्र गुप्ता निवासी ग्राम बावन, पोस्ट गाजीपुर, फतेहपुर का हीमोग्लोबीन केवल 2.3 रह गया था। डॉक्टरों ने तत्काल एक यूनिट रक्त चढ़ाने की सलाह दी, लेकिन मरीज का रक्त समूह एबी निगेटिव होने के कारण यह रक्त किसी भी ब्लड बैंक में उपलब्ध नहीं था।
यह सूचना मिलते ही सर्व फॉर ह्यूमैनिटी संस्था के व्हाट्सएप ग्रुप में केस साझा किया गया। पोस्ट देखते ही रमन ने तुरंत कहा — “मेरा रक्त समूह एबी निगेटिव है, मैं रक्तदान करूँगा।” और बिना देर किए वह जिला चिकित्सालय रक्त केन्द्र पहुँचे तथा मरीज कैलाश गुप्ता के लिए रक्तदान किया।
रक्तदान के बाद मरीज के परिजन राम बाबू गुप्ता ने संस्था और रमन का आभार जताया।
इस अवसर पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी संस्था से गुरमीत सिंह, जिला चिकित्सालय रक्त केन्द्र के विभागाध्यक्ष वरद वर्धन बिसेन, टेक्निकल सुपरवाइजर अशोक शुक्ला, परामर्शदाता दीपाली वर्मा, टेक्नोलॉजिस्ट बृज किशोर, तथा लैब सहायक विनोद कुमार उपस्थित रहे।
इस नेक कार्य ने न केवल एक जीवन को नई उम्मीद दी, बल्कि समाज में मानवता और सहयोग की भावना को भी सशक्त किया।
(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ