सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
सक्षम फतेहपुर की पहल — हर मंगलवार मंदिरों में हनुमान चालीसा पाठ से बढ़ेगी सनातन समरसता
फतेहपुर।
सनातन समाज में आपसी समरसता और एकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) जिला इकाई फतेहपुर ने एक अभिनव निर्णय लिया है। संगठन ने सर्वसम्मति से यह तय किया है कि प्रत्येक मंगलवार को जिले के विभिन्न देवालयों एवं मंदिरों में भगवान पवनपुत्र हनुमानजी की उपासना, हनुमान चालीसा पाठ और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय के बीच सक्षम संगठन की उपयोगिता, उद्देश्य और समाज में इसकी भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।
इसी क्रम में आगामी मंगलवार, दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को यह कार्यक्रम श्री मुनि का शिवाला, निकट पीलू तले चौराहा, फतेहपुर में सायं 5 बजे आयोजित किया जाएगा।
सक्षम जिला इकाई ने सभी सनातन बंधुओं से समय पर पधारने और समाज में समरसता के इस अभियान में सहभागी बनने का सादर आग्रह किया है।
कार्यक्रम संयोजक:
1️⃣ सीताराम सिंह चौहान, जिला सचिव, सक्षम फतेहपुर
📞 मोबाइल: 9450220349
2️⃣ मनोज सोनी, दिव्यांग मित्र, सक्षम फतेहपुर
📞 मोबाइल: 9935531622
(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ