सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
युवा मोर्चा सम्मेलन में आत्मनिर्भर भारत का संकल्प — युवाओं ने भरी स्वदेशी की हुंकार
युवा मोर्चा के युवा सम्मेलन में आत्मनिर्भर भारत संकल्प की भरी हुंकार
– संकल्प पत्र भर ली स्वदेशी अभियान की प्रतिज्ञा
फतेहपुर। जनपद फतेहपुर की जहानाबाद विधानसभा में आज महाराणा प्रताप सिंह डिग्री कॉलेज, करचलपुर में युवा मोर्चा द्वारा "आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान" के तहत युवा सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की भावना को मजबूत करना रहा।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिववीर सिंह ने कहा, “आत्मनिर्भर भारत केवल एक आर्थिक अभियान नहीं, बल्कि यह राष्ट्रीय स्वाभिमान का अभियान है। जब हम 'लोकल के लिए वोकल' बनते हैं, तो हम अपने देश के कारीगर, किसान और छोटे उद्योगों को सशक्त करते हैं। युवाओं को नौकरी ढूंढने के बजाय नौकरी देने वाला बनना होगा।”
इसके अलावा कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री अमित बाथम, भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, जहानाबाद विधायक राजेन्द्र पटेल, और जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा मधुराज विश्वकर्मा ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक एवं जिला महामंत्री प्रसून तिवारी ने किया। इस दौरान सभी उपस्थितों ने स्वदेशी संकल्प पत्र भरकर आत्मनिर्भर भारत निर्माण में योगदान देने की प्रतिज्ञा ली।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष गौरव अग्रहरी, कार्यक्रम सहसंयोजक अभिनव चौहान, गौरव चौहान, संदीप विश्वकर्मा, नीरज निषाद, शिवम ओमर, नीलेश मिश्रा, विकास द्विवेदी, वैभव गुप्ता, गजेन्द्र शुक्ला, अर्पित सिंह सहित सैकड़ों युवा उपस्थित रहे।
इस सम्मेलन ने युवाओं में स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र गौरव के प्रति नई चेतना जगाई।
(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)



0 टिप्पणियाँ