फतेहपुर मौसम पूर्वानुमान: 25 से 29 अक्टूबर तक साफ आसमान, 27 से हल्के बादल

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                  (हर खबर पर हमारी पकड़)

फतेहपुर मौसम पूर्वानुमान: 25 से 29 अक्टूबर तक साफ आसमान, 27 से हल्के बादल

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, फतेहपुर जिले में अगले पाँच दिनों तक मौसम सामान्य रहेगा।


दिनांक 25 से 26 अक्टूबर तक आसमान पूरी तरह साफ़ रहेगा, जिससे मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। वहीं 27 से 29 अक्टूबर के बीच हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे, लेकिन वर्षा की कोई संभावना नहीं है।

तापमान:

अधिकतम तापमान: 30.0°C से 33.0°C

न्यूनतम तापमान: 21.0°C से 23.0°C

हवा की स्थिति:

हवा की दिशा उत्तर-पूर्वी (North-Eastern) रहेगी और गति सामान्य रहने की संभावना है।

कृषि पर प्रभाव:

इस अवधि में किसानों को सलाह दी जाती है कि फसलों की सिंचाई आवश्यकता अनुसार करें, क्योंकि वर्षा की कोई संभावना नहीं है। सब्ज़ियों व दलहनी फसलों में कीट नियंत्रण हेतु सुबह या शाम के समय छिड़काव करें।

जानकारी दी गई :

वसीम खान, विषय वस्तु विशेषज्ञ (कृषि मौसम विज्ञान) कृषि विज्ञान केंद्र, फतेहपुर

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ