सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर मौसम पूर्वानुमान: 19 से 23 नवंबर 2025 तक मौसम रहेगा साफ, तापमान में हल्की गिरावट
फतेहपुर मौसम पूर्वानुमान (19–23 नवंबर 2025)
रिपोर्ट: वसीम खान, विषय वस्तु विशेषज्ञ – कृषि मौसम विज्ञान, कृषि विज्ञान केंद्र, फतेहपुर
भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 19 नवंबर से 23 नवंबर 2025 तक फतेहपुर जिले का मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है। इस अवधि के दौरान जिले में बारिश के कोई आसार नहीं हैं, जिससे किसानों को खेतों में निर्बाध कार्य करने का अवसर मिलेगा।
पूर्वानुमान के मुताबिक अधिकतम तापमान 29.0 से 30.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 15.0 से 14.0 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। तापमान में हल्की गिरावट रात और सुबह के समय में ठंडक महसूस कराएगी।
हवा की दिशा उत्तर-पश्चिमी से उत्तर-पूर्वी रहने की संभावना है तथा हवा की गति सामान्य रहेगी। मौसम के स्थिर रहने से रबी फसलों की बुवाई, सिंचाई और प्रबंधन कार्यों के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बनेंगी।
मौसम विशेषज्ञ वसीम खान ने किसानों को सलाह दी है कि साफ मौसम का लाभ उठाते हुए गेहूं, चना, मटर आदि रबी फसलों की बुवाई समय से पूर्ण करें तथा नमी संरक्षण पर विशेष ध्यान दें।
(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ