सियासत पर नजर, झांसी
(हर खबर पर हमारी पकड़)
सक्षम झाँसी द्वारा दिव्यांग स्वावलंबन कार्यक्रम का शुभारम्भ, रोजगार व प्रशिक्षण की हुई शुरुआत
सक्षम झाँसी द्वारा आज दिव्यांग स्वावलंबन कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजन को स्वावलंबी बनाते हुए उन्हें रोजगार एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के अंतर्गत कई दिव्यांग साथियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए तथा आगामी सोमवार से उनका विशेष प्रशिक्षण प्रारम्भ किया जाएगा।
कार्यक्रम में रमन जी पुरोहित ने स्वावलंबन कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कुमारी मंजू रैकवार ने सेनेटरी पैड्स मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के संचालन एवं इससे होने वाले रोजगार पर जानकारी दी, जिससे कई बहनों में उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—
प्रान्त सचिव डॉ. सुरेंद्र विक्रम गोस्वामी, प्रान्त महिला प्रमुख डॉ. मोनिका गोस्वामी, जिला अध्यक्ष भूषण कृष्णा गोस्वामी, जिला सचिव ध्रुव चौधरी, कोषाध्यक्ष उमेश चंद्र त्रिवेदी, आर.एस. गोस्वामी, वैभव त्रिपाठी, हेमंत गोस्वामी, कौशल किशोर कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, दीपा शर्मा, वंशिका कुशवाहा, रामकुमारी कुशवाहा, भारत रैकवार, अम्बिका श्रीवास्तव सहित अन्य कार्यकर्ता।
जिला सचिव ध्रुव चौधरी ने बताया कि सक्षम झाँसी का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक दिव्यांगजन को रोजगार एवं प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी बनाया जाए।
अंत में ध्रुव चौधरी ने सक्षम का संदेश भी पुनः दोहराया—
“जीते-जीते रक्तदान, जाते-जाते नेत्रदान! सक्षम भारत, समर्थ भारत!”
(न्यूज़ डेस्क झांसी, 7007133475)




0 टिप्पणियाँ