सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर मौसम पूर्वानुमान: 08 से 12 नवंबर तक रहेगा साफ आसमान, नहीं होगी बारिश
फतेहपुर, 08 नवम्बर 2025
भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार फतेहपुर जिले में दिनांक 08 से 12 नवम्बर 2025 तक मौसम सामान्य रूप से साफ़ रहेगा। इस अवधि में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस दौरान जिले का अधिकतम तापमान 28.0 से 30.0 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 15.0 से 17.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हवा की दिशा उत्तर-पश्चिमी (North-West) रहेगी तथा हवा की गति सामान्य रहने का अनुमान है।
कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि इस अवधि में रबी फसलों की बुवाई एवं खेत की तैयारी के लिए मौसम अनुकूल रहेगा। मिट्टी की नमी को बनाए रखने हेतु खेतों की हल्की जुताई व सिंचाई की योजना बनाई जा सकती है।
वसीम खान
विषय वस्तु विशेषज्ञ (कृषि मौसम विज्ञान)
कृषि विज्ञान केंद्र, फतेहपुर
(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ