सियासत पर नजर, कानपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
सक्षम कानपुर नगर द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन — दिवंगत नीलू रैकवार की स्मृति में सेवा समर्पण
कानपुर नगर, 2 नवम्बर 2025
समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) कानपुर नगर इकाई द्वारा आज अनमोल आई केयर, दामोदर नगर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रांत महिला सह प्रमुख नीलू रैकवार जी की पावन स्मृति को समर्पित था।
शिविर में जनरल फिजिशियन डॉ. अर्पित कटियार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. ब्रज मिश्रा, आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. अपूर्व त्रिपाठी, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. जे. त्रिपाठी एवं कनिका हॉस्पिटल की टीम ने अपनी सेवाएं दीं।
लगभग 150 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य, नेत्र एवं दंत परीक्षण किया गया, जिनमें 27 दिव्यांग बंधु भी सम्मिलित रहे। शिविर में रक्त परीक्षण पर 50% की छूट भी दी गई।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सक्षम ब्रांड एंबेसेडर महाकवि सूरदास जी, अष्टावक्र जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
शुभारंभ समारोह में प्रांत उपाध्यक्ष बृजेश कटियार, प्रांत सह सचिव मनमोहन मिश्रा एवं डॉक्टरों की टीम उपस्थित रही।
इस अवसर पर प्रांत उपाध्यक्ष बृजेश कटियार जी ने सक्षम के सामाजिक कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला।
शिविर में जिला टीम से डॉ. जितेन्द्र त्रिवेदी (जिला सह सचिव एवं कार्यक्रम संचालक), राजेन्द्र श्रीवास्तव (धीमहि प्रकोष्ठ संयोजक), संतोष उपाध्याय (दृष्टिबाधित प्रकोष्ठ संयोजक), सुरेश मिश्रा, श्रीमती शन्नो मिश्रा एवं श्रीमती सुनीता सिंह (कला आयाम प्रमुख) का विशेष योगदान रहा।
पूरे स्वास्थ्य शिविर के सफल संचालन में डॉ. ब्रज मिश्रा का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम का समापन स्व. नीलू रैकवार जी की पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर प्रांत उपाध्यक्ष एवं प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख पीयूष द्विवेदी ने शिविर के सफल आयोजन की सराहना करते हुए आयोजक मंडल को बधाई दी।
प्रेषक:
डॉ. जितेन्द्र त्रिवेदी
जिला सह सचिव, सक्षम कानपुर नगर
(न्यूज़ डेस्क कानपुर, 9936330179)






0 टिप्पणियाँ