सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर: बहुआ में दिव्यांगजन सशक्तीकरण शिविर सम्पन्न, 140 ने लिया लाभ, मलवा में 6 नवम्बर को अगला कैम्प
प्रेस विज्ञप्ति, फतेहपुर, 04 नवम्बर 2025
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, फतेहपुर ने जानकारी दी कि विकासखण्ड बहुआ में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में कुल 140 दिव्यांगजन उपस्थित हुए तथा 113 दिव्यांगजनों के कृत्रिम अंगों हेतु आवेदन प्राप्त किए गए।
अधिकारी ने बताया कि विभाग का उद्देश्य दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ना तथा उन्हें सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाना है। शिविर के माध्यम से पात्र लाभार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन कर उन्हें आवश्यक उपकरण एवं सहायक सामग्री प्रदान की जाएगी।
इसके साथ ही विभाग ने घोषणा की कि आगामी 06 नवम्बर 2025 को विकासखण्ड मलवा में अगला दिव्यांगजन सशक्तीकरण शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में लाभ प्राप्त करने के लिए दिव्यांगजनों को निम्न अभिलेख अपने साथ लाने अनिवार्य हैं—
आवश्यक अभिलेख:
1️⃣ 40 प्रतिशत से अधिक का दिव्यांगता प्रमाण पत्र।
2️⃣ आय प्रमाण पत्र (ग्रामीण ₹46,080 वार्षिक, शहरी ₹56,460 वार्षिक तक)।
3️⃣ आधार कार्ड।
4️⃣ जाति प्रमाण पत्र।
5️⃣ यूडीआईडी कार्ड की छायाप्रति।
6️⃣ वोटर आईडी कार्ड की छायाप्रति।
7️⃣ पासपोर्ट साइज के दो फोटो।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने सभी पात्र दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि को शिविर में पहुंचकर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं।
(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)


0 टिप्पणियाँ