सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर मौसम अपडेट: 06 से 10 दिसंबर तक मौसम रहेगा साफ, तापमान में हल्की गिरावट
भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 06 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 तक फतेहपुर जिले में मौसम सामान्य और साफ रहने की संभावना है। इस अवधि में बारिश की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है, जिससे जिले में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ेगा।
पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 25.0 से 27.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 9.0 से 11.0 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हो सकता है। रात और सुबह के समय हल्की ठंड के साथ धुंध या कुहासा रह सकता है।
हवा की दिशा उत्तर-पश्चिमी रहेगी और हवा की गति सामान्य रहने की संभावना है, जिसके कारण मौसम में शुष्कता बनी रहेगी।
🌱 किसानों के लिए मौसम आधारित सलाह:
✔ गेहूं की बुवाई पूर्ण कर चुके किसानों को सिंचाई आवश्यकता अनुसार दें।
✔ सब्जियों में कीट व रोग नियंत्रण हेतु नियमित निगरानी रखें।
✔ ठंड बढ़ने के कारण पशुओं को रात में खुले में न छोड़ें।
✔ दलहनी फसलों में नमी बनाए रखने के लिए हल्की सिंचाई लाभकारी होगी।
✍️ सूचना जारीकर्ता:
वसीम खान
विषय वस्तु विशेषज्ञ (कृषि मौसम विज्ञान)
कृषि विज्ञान केंद्र, फतेहपुर
(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ