सक्षम की प्रांत कार्यकारिणी बैठक: 8 मार्च महिला दिवस पर सभी जिलों में अनिवार्य कार्यक्रम का आह्वान

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

        ‌‌                                  (हर खबर पर हमारी पकड़)

सक्षम की प्रांत कार्यकारिणी बैठक: 8 मार्च महिला दिवस पर सभी जिलों में अनिवार्य कार्यक्रम का आह्वान

गत दिवस सक्षम की प्रांत कार्यकारिणी, जिला अध्यक्षों, सचिवों एवं महिला प्रमुखों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री देवनारायण सोनी जी ने की, जबकि प्रांत महिला प्रमुख डॉ. मोनिका गोस्वामी की विशेष उपस्थिति रही। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 8 मार्च को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को प्रत्येक जिले में प्रभावी एवं प्रेरणादायक रूप से आयोजित करने की रूपरेखा तैयार करना था।


अध्यक्ष श्री देवनारायण सोनी जी ने सभी जिलों को महिला दिवस आयोजन हेतु विविध रचनात्मक सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों में संगोष्ठी, सम्मान समारोह, जागरूकता रैली, स्वरोजगार प्रशिक्षण और प्रेरक वक्तव्य जैसे आयाम शामिल किए जा सकते हैं। उद्देश्य यह होना चाहिए कि 8 मार्च का यह आयोजन केवल एक दिवस तक सीमित न रहकर दीर्घकालिक सामाजिक परिवर्तन का आधार बने।

प्रांत उपाध्यक्ष और प्रचार-प्रसार प्रमुख पियूष द्विवेदी ने सक्षम की पत्रिका समदृष्टि पथ जोकि प्रकाशन की प्रक्रिया में है, उसकी प्रगति पर चर्चा की।

प्रांत उपाध्यक्ष बृजेश सिंह कटिहार जी ने सुझाव दिया कि सम्मान समारोह में विशेष रूप से दिव्यांग महिलाओं को प्राथमिकता दी जाए, ताकि उनका मनोबल बढ़े और वे स्वयं को समाज की मुख्यधारा का सशक्त हिस्सा महसूस करें। उनका मानना था कि दिव्यांग महिलाओं का प्रोत्साहन पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन सकता है।

डॉ. मोनिका गोस्वामी ने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महिला दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में महिलाओं की भूमिका, योगदान और अधिकारों को पहचान देने का अवसर है। उन्होंने सभी जिलों को निर्देशित किया कि वे महिलाओं को एकत्रित कर उन्हें आत्मनिर्भरता, स्वाभिमान और सामाजिक नेतृत्व के विषय में जागरूक करें। साथ ही समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को मंच प्रदान कर उनका सम्मान करने पर विशेष बल दिया।

बैठक में डॉ. गोस्वामी ने सक्षम के विभिन्न क्रियाकलापों की भी विस्तृत जानकारी दी। विशेष रूप से झांसी में संचालित प्रकल्पों का उल्लेख करते हुए बताया कि रोजगार आयाम के अंतर्गत सेनेटरी पैड, अचार, पापड़ एवं पूजन सामग्री निर्माण का कार्य सफलतापूर्वक चल रहा है। इन प्रकल्पों के माध्यम से दिव्यांगजन आत्मनिर्भर बनकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं और सम्मानपूर्वक जीवनयापन कर रहे हैं।

बैठक में श्रीमती सुमन चतुर्वेदी, प्रांत उपाध्यक्ष मनमोहन मिश्रा प्रांत सहसचिव, शान्ति भूषण सिंह प्रांत कोषाध्यक्ष, दीपक सिंह यादव प्रांत अध्यक्ष एडवोकेसी आयाम, डॉ राहुल तिवारी अध्यक्ष बांदा, रामनरेश सिंह सचिव बांदा, सीतारामसिह चौहान सचिव फतेहपुर, अक्षय अलया अध्यक्ष ललितपुर, दुर्गेश जी अध्यक्ष हमीरपुर, विकास त्रिपाठी अध्यक्ष औरैया, भूषण कृष्ण गोस्वामी अध्यक्ष झांसी, ध्रुव चौधरी सचिव झांसी, प्राची बाजपेई अध्यक्ष कानपुर देहात, श्रीमती रीतू चन्देरिया अध्यक्ष महिला आयाम औरैया, श्रीमती मनविंदर कौर अध्यक्ष महिला आयाम ललितपुर, श्रीमती अर्चना गुप्ता जी, राजेश कुमार त्रिवेदी, श्रीमती शिवानी शर्मा, श्रीमती वंदना कुशवाहा झांसी, आनंद कुमार पालीवाल फर्रुखाबाद, अजय बाजपेई फर्रुखाबाद, राजेश कुमार इत्यादि ने सहभागिता की।

बैठक का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि प्रत्येक जिला 8 मार्च को महिला दिवस को प्रभावी, संगठित और प्रेरणादायक रूप में मनाएगा तथा नारी शक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम उठाएगा।

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ