दृष्टिबाधित प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय व प्रांतीय बैठक में नेत्रदान पर जागरूकता सत्र सम्पन्न

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                 ‌‌    (हर खबर पर हमारी पकड़)

दृष्टिबाधित प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय व प्रांतीय बैठक में नेत्रदान पर जागरूकता सत्र सम्पन्न

दिनांक 20 फरवरी 2026 की सायं 7:30 बजे से 9:00 बजे तक दृष्टिबाधित प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय एवं प्रांतीय आभासी बैठक आयोजित की गई, जिसमें कुल 16 सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक का मुख्य विषय नेत्रदान जागरूकता रहा।

इस अवसर पर माधव नेत्रालय के संस्थापक पवन स्थापक जी ने नेत्रदान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि नेत्रदान एक महादान है, जिससे किसी दृष्टिबाधित व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने नेत्रदान की पूरी प्रक्रिया, पंजीकरण की विधि तथा मृत्यु के बाद 6 से 8 घंटे के भीतर नेत्रदान की आवश्यक प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया।

उन्होंने आंखों में होने वाली विभिन्न बीमारियों के विषय में भी जानकारी दी तथा स्पष्ट किया कि किन परिस्थितियों में नेत्रदान संभव नहीं होता। डायबिटीज, हेपेटाइटिस, ब्रेन स्ट्रोक, टीबी, एचआईवी एवं कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रसित व्यक्ति नेत्रदान के पात्र नहीं माने जाते।


बैठक में उपस्थित सदस्यों ने विषय पर जिज्ञासाएं भी रखीं, जिनका संतोषजनक समाधान किया गया। अंत में सभी ने समाज में नेत्रदान के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

यह बैठक समाज सेवा की दिशा में एक सार्थक पहल सिद्ध हुई, जिससे अधिकाधिक लोगों को नेत्रदान के महत्व के प्रति प्रेरित किया जा सकेगा।

उक्त बैठक में दृष्टि बाधित प्रकोष्ठ के प्रांत प्रमुख मनमोहन मिश्रा, अशोक जी, हर्ष जी, डॉ पवन जी, नरेंद्र जी, विग्नेश बालाजी, केशव जी, सुनील जी, अजीत कुमार जी सहित अन्य कार्यकर्ता बन्धुओं ने सहभाग किया।

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ