फतेहपुर मौसम पूर्वानुमान: 18 से 22 मार्च के बीच बादल और हल्की बारिश की संभावना

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

              ‌‌                         (हर खबर पर हमारी पकड़)

फतेहपुर मौसम पूर्वानुमान: 18 से 22 मार्च के बीच बादल और हल्की बारिश की संभावना

फतेहपुर। भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 18 मार्च से 22 मार्च 2026 के बीच जनपद फतेहपुर में मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ सकता है। इस अवधि के दौरान आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।

कृषि मौसम विज्ञान केंद्र, कृषि विज्ञान केंद्र फतेहपुर के विषय वस्तु विशेषज्ञ वसीम खान ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 मार्च से 22 मार्च के बीच जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।


पूर्वानुमान के अनुसार इस दौरान अधिकतम तापमान 31.0 से 37.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 19.0 से 20.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

हवा की दिशा उत्तर-पश्चिमी से उत्तर-पूर्वी रहने की संभावना है तथा हवा की गति सामान्य रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार किसानों को मौसम में संभावित बदलाव को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्यों की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ