सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
सक्षम जिला इकाई द्वारा होली मिलन एवं मंगल दिवस कार्यक्रम सम्पन्न, फूलों की होली के साथ छाया उत्साह
फतेहपुर, समदृष्टि क्षमताविकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) की जिला इकाई द्वारा मंगलवार को रानी कॉलोनी स्थित शिवधाम मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह एवं मंगल दिवस कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समाज के अनेक गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम ने सामाजिक समरसता, सेवा भावना और आपसी सौहार्द का सुंदर संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सक्षम संगठन की परंपरा के अनुसार संगठन मंत्र के साथ हुई। इसके पश्चात संगठन की परिकल्पना, दृष्टिकोण तथा सक्षम के उद्देश्य और कार्यों का संक्षिप्त परिचय उपस्थित लोगों को कराया गया। इसके बाद सक्षम गीत के माध्यम से संगठन की सेवा भावना और दिव्यांगजन कल्याण के प्रति समर्पण को अभिव्यक्त किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने एक साथ कल्याण मंत्र का उच्चारण कर समाज और राष्ट्र की उन्नति के लिए मंगलकामनाएं कीं।
इसके बाद श्रद्धापूर्वक श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया। हनुमान चालीसा के पश्चात आरती की गई तथा प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम में कला आयाम के सह प्रमुख हरी बाबू चौरसिया ने अपनी संगीतमय प्रस्तुति से पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया। उनके भजनों और गीतों ने उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया और कार्यक्रम में एक अलग ही ऊर्जा का संचार हुआ।
धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों के पश्चात होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल और अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। फूलों की होली खेलते हुए सभी ने प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। पूरे परिसर में उत्साह, हर्ष और आनंद का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि होली का पर्व केवल रंगों का ही नहीं बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को सेवा तथा सहयोग के लिए प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर प्रांत उपाध्यक्ष एवं प्रचार-प्रसार प्रमुख पियूष द्विवेदी, प्रांत कार्यसमिति सदस्य धीरेन्द्र गुप्त, नगर संघचालक पुरुषोत्तम जी, जिला सचिव सीताराम सिंह चौहान, जिला कोषाध्यक्ष दिनेश चंद्र त्रिपाठी, सह मीडिया प्रभारी छोटेलाल, सहसचिव जितेंद्र शुक्ला, सेवाकेंद्र संचालक डॉ. शिवप्रसाद त्रिपाठी, रोजगार आयाम प्रमुख राजेश कुमार, कला आयाम प्रमुख जितेंद्र त्रिवेदी, एडवोकेसी आयाम संयोजक विभा मिश्रा तथा गंगा समग्र के सह संयोजक देवनारायण मिश्र सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त प्रेम चंद्र शुक्ल, दीपक सिंह, बबला सोनी, अंश सोनी, प्रखर रस्तोगी, मोती लाल सोनी, देवी प्रसाद पाल, संजय पाल, सीताराम, लक्ष्मीनारायण चौरसिया, शैलेंद्र कुमार रस्तोगी, मनोज कुमार, रामचंद्र शुक्ल, विष्णु कांत त्रिपाठी और गोविंद अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि समाज में सेवा, समरसता और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाते हुए सक्षम संगठन के माध्यम से दिव्यांगजनों और जरूरतमंद लोगों के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)




0 टिप्पणियाँ