सियासत पर नजर, फतेहपुर
( हर खबर पर हमारी पकड़ )
फतेहपुर मौसम पूर्वानुमान: 16 से 20 मार्च तक हल्के बादल, बारिश की संभावना नहीं
फतेहपुर में 16 से 20 मार्च तक हल्के बादल, बारिश की संभावना नहीं
कृषि मौसम विज्ञान केंद्र, कृषि विज्ञान केंद्र फतेहपुर द्वारा जारी ताज़ा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद फतेहपुर में दिनांक 16 मार्च से 20 मार्च 2026 तक आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि इस अवधि में वर्षा होने की संभावना नहीं जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान जिले का अधिकतम तापमान 33.0 से 35.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 18.0 से 19.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। तापमान में हल्की बढ़ोतरी के साथ मौसम सामान्य रहने की संभावना है।
पूर्वानुमान के अनुसार हवा की दिशा उत्तर-पश्चिमी से उत्तर-पूर्वी रहने की संभावना है तथा हवा की गति सामान्य रहने का अनुमान है। मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं होने से किसानों को अपने कृषि कार्यों को नियमित रूप से जारी रखने की सलाह दी गई है।
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार हल्के बादल और सामान्य तापमान की स्थिति फसलों के लिए सामान्य मानी जा रही है। किसानों को फसलों की नियमित निगरानी करने और आवश्यकतानुसार सिंचाई व अन्य कृषि कार्य समय से करने की सलाह दी गई है।
यह जानकारी वसीम खान, विषय वस्तु विशेषज्ञ (कृषि मौसम विज्ञान), कृषि विज्ञान केंद्र फतेहपुर द्वारा जारी की गई है।
(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ