झांसी में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न, अंबेडकर जयंती पर सेवा संगठनों की सराहनीय पहल

सियासत पर नजर, झांसी 

                                (हर खबर पर हमारी पकड़)

झांसी में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न, अंबेडकर जयंती पर सेवा संगठनों की सराहनीय पहल

झांसी। सेवा भारती बुंदेलखंड, नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (NMO), सक्षम एवं सेवा विभाग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस एवं सक्षम कार्यकर्ता स्वर्गीय कृष्णाकांत साहू की पुण्य स्मृति में रविवार 12 अप्रैल को झांसी में एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया।


इस शिविर में विभिन्न चिकित्सा विधाओं के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए बड़ी संख्या में आए मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में लोगों को नि:शुल्क परामर्श एवं प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिससे स्थानीय नागरिकों को काफी लाभ मिला।

कार्यक्रम में पूज्य संत श्री गुच्छा सरकार,  भैरार सरकार (जिगना, दतिया) की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने अपने आशीर्वचन से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।


मुख्य वक्ताओं में धर्मेंद्र जी (विभाग कार्यवाह) ने सेवा कार्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉक्टर बाबूलाल तिवारी (स्थानीय शिक्षक विधायक) ने ऐसे आयोजनों को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।


डॉ. मोनिका गोस्वामी (प्रांत महिला प्रमुख, सक्षम) एवं डॉ. सुनील पांडेय (प्रांत संगठन मंत्री, NMO) ने स्वास्थ्य जागरूकता एवं समाज सेवा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।


इसके साथ ही सुश्री रश्मि साहू (अध्यक्ष, ऊर्जा फाउंडेशन) एवं सक्षम के प्रांत सचिव डॉ. सुरेंद्र विक्रम गोस्वामी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

डॉ. मोनिका गोस्वामी सहित अन्य वक्ताओं ने शिविर की उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की। वहीं डॉ. सुरेंद्र विक्रम गोस्वामी एवं अन्य चिकित्सकों द्वारा मरीजों का गहन परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया गया।

इस कार्यक्रम की सफलता में सक्षम युवा आयाम के प्रांत प्रमुख तरुण जिजोरिया का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा, जिनके समन्वय से शिविर का सफल संचालन संभव हो सका।

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर/झांसी, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ