सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
बुढ़वा मंगल पर सक्षम फतेहपुर का कुटुंब प्रबोधन कार्यक्रम, हनुमान चालीसा पाठ व दायित्व धारियों का सम्मान
फतेहपुर, 05 भी, 2026!
समदृष्टि क्षमताविकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) कानपुर प्रांत के अंतर्गत जिला इकाई फतेहपुर द्वारा बुढ़वा मंगल के पावन अवसर पर कुटुंब प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यह कार्यक्रम स्थानीय प्रसिद्ध सिद्धपीठ हनुमान मंदिर, तिवारी तालाब (पक्का तालाब) में संपन्न हुआ, जहां सक्षम के दिव्यांग मित्रों एवं दायित्वधारी कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण श्री हनुमान चालीसा पाठ रहा, जिसमें उपस्थित सभी सदस्यों ने एक स्वर में पाठ कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने सामाजिक एकता, पारिवारिक मूल्यों एवं सेवा भावना को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया।
कार्यक्रम के दौरान हाल ही में कानपुर प्रांत के औरैया जनपद में आयोजित प्रांत योजना बैठक के संदर्भ में फतेहपुर जनपद से जुड़े दो नए दायित्वधारियों—धीरेन्द्र गुप्त (प्रांत प्रमुख, चरैवेति प्रकोष्ठ) एवं सरदार गुरमीत सिंह बग्गा (प्रांत प्रमुख, प्राणदा प्रकोष्ठ)—का पुष्पाहार पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। युवा आयाम जिला अध्यक्ष नवीन सिंह चौहान ने दोनों का अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रांत उपाध्यक्ष पीयूष द्विवेदी ने अपने संबोधन में नवीन दायित्वधारियों को बधाई देते हुए संगठन को निरंतर गतिशील बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने प्रांत योजना बैठक में बनी रणनीतियों एवं आगामी कार्ययोजनाओं की विस्तृत जानकारी भी साझा की, जिससे उपस्थित कार्यकर्ताओं को दिशा और प्रेरणा प्राप्त हुई।
कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला सचिव सीताराम सिंह चौहान द्वारा किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष दिनेश चंद्र त्रिपाठी, प्रचार-प्रसार प्रमुख महेश त्रिपाठी, बयोवृद्ध संरक्षक शैलेन्द्र रस्तोगी, रोजगार आयाम प्रमुख राजेश कुमार, अनुसंधान आयाम प्रमुख कृष्ण चन्द्र केसरवानी, बालकृष्ण गुप्ता, रामचंद्र शुक्ल, प्रेमचंद शुक्ल, रामपाल, बबला सोनी एवं स्वतंत्र कुमार दीक्षित सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
सभी वक्ताओं ने संगठन के उद्देश्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण तथा सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प के साथ हुआ, जिसमें सभी ने संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक समरसता, संगठनात्मक मजबूती एवं सेवा भावना का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)




0 टिप्पणियाँ