फतेहपुर पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर ठगी के शिकार युवक को 48,457 रुपये की पूरी रकम वापस मिली

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                       (हर खबर पर हमारी पकड़)

फतेहपुर पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर ठगी के शिकार युवक को 48,457 रुपये की पूरी रकम वापस मिली

फतेहपुर ।

जनपद फतेहपुर में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर की साइबर टीम ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति की पूरी धनराशि वापस कराने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में कोतवाली नगर की साइबर टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए पीड़ित को राहत दिलाई गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायत संख्या 33105260113577 के माध्यम से विनय कुमार शर्मा पुत्र जगन्नाथ शर्मा निवासी गढ़ीवा हरिहरगंज, थाना कोतवाली नगर, जनपद फतेहपुर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका मोबाइल फोन हैक कर अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते से 48,457 रुपये की धनराशि धोखाधड़ीपूर्वक निकाल ली है।

शिकायत मिलते ही थाना कोतवाली नगर की साइबर टीम सक्रिय हुई और संबंधित बैंक सहित विभिन्न तकनीकी माध्यमों से समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई शुरू की। टीम के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप पीड़ित के खाते से निकाली गई संपूर्ण धनराशि 48,457 रुपये सफलतापूर्वक वापस करा दी गई।

अपनी पूरी रकम वापस मिलने पर पीड़ित विनय कुमार शर्मा एवं उनके परिजनों ने फतेहपुर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए साइबर टीम की सराहना की।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक संदीप कुमार, कांस्टेबल आशीष कुमार तथा आरक्षी प्रदीप कुमार शामिल रहे।

फतेहपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा निकटतम थाना एवं साइबर सेल से संपर्क करें, ताकि समय रहते धनराशि को सुरक्षित कराया जा सके।

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ