सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
हनुमान चालीसा पाठ: सक्षम फतेहपुर द्वारा सनातन धर्म व समाज जागरूकता की प्रेरणादायक पहल
फतेहपुर 26 नवम्बर, 2024
समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) की फतेहपुर जिला इकाई ने 26 नवंबर 2024 को मुनि का शिवाला, मोहल्ला पनी, चौक व पीलू तले के मध्य में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया। इस धार्मिक आयोजन का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म को मजबूती प्रदान करना और समाज में धार्मिक जागरूकता फैलाना था।
कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4:30 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से हुई। पाठ के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इसके साथ ही उपस्थित जनसमुदाय को सक्षम संगठन का परिचय, उसकी आवश्यकता और उद्देश्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस आयोजन में सक्षम के प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता, जैसे पियूष द्विवेदी (प्रांत कार्यसमिति सदस्य), महेश पाल (धर्म जागरण मंच), धीरेन्द्र गुप्त (जिलाध्यक्ष), सीताराम सिंह चौहान (उपाध्यक्ष), दिनेश चंद्र त्रिपाठी (कोषाध्यक्ष), रणविजय सिंह (कार्यालय प्रभारी), चन्द्र भान त्रिपाठी, रज्जन बाबू केसरवानी, भानु प्रताप जौहरी, डॉ. शिव प्रसाद त्रिपाठी, जितेन्द्र त्रिवेदी, विष्णु कान्त त्रिपाठी, अमित सोनी, दीपक सिंह, मनोज कुमार सोनी, लकी साहू, रूद्र साहू, राजेश मोदनवाल आदि ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित दिव्यांग मित्रों और समाज के कार्यकर्ताओं ने सनातन धर्म की रक्षा और समाज के उत्थान में सक्षम संगठन की भूमिका पर विचार-विमर्श किया।
इसके साथ ही प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2024 में सक्षम द्वारा नेत्र चिकित्सा महाकुंभ की घोषणा की गई। प्रांत कार्यसमिति सदस्य पियूष द्विवेदी ने जानकारी दी कि आगामी 31 जनवरी से 6 फरवरी तक कानपुर प्रांत के कार्यकर्ता कुंभ मेले में श्रद्धालुओं को नेत्र संबंधी चिकित्सा सेवा प्रदान करेंगे। फतेहपुर जिले के कार्यकर्ताओं और दिव्यांग मित्रों से इस सेवा में अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान किया गया।
यह आयोजन सक्षम के सामाजिक और धार्मिक योगदान को मजबूत करने की दिशा में प्रेरणादायक पहल साबित हो रहा है।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)


0 टिप्पणियाँ