सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर में 30 अप्रैल से 4 मई तक गरज-चमक व बारिश की संभावना, किसानों को सतर्क रहने की
सलाह
फतेहपुर, 29 अप्रैल 2025
भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, दिनांक 30 अप्रैल से 04 मई 2025 के बीच फतेहपुर जनपद में मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस अवधि में आंशिक से मध्यम बादल छाए रहेंगे। विशेषकर दिनांक 02 से 04 मई के बीच गरज-चमक, धूल भरी आंधी और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
इस दौरान अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। हवा की दिशा उत्तर-पूर्वी तथा गति सामान्य से तेज़ रहने की संभावना है, जिससे स्थानीय स्तर पर तूफानी गतिविधियाँ देखने को मिल सकती हैं।
कृषि सलाह:
किसानों को सलाह दी जाती है कि वे वर्षा की संभावना को ध्यान में रखते हुए गेहूं की कटाई व मड़ाई का कार्य शीघ्र पूरा करें ताकि उपज सुरक्षित रह सके। इसके अतिरिक्त, खड़ी फसलों में हल्की सिंचाई का कार्य 10 से 12 दिनों के अंतराल पर शाम के समय करें। तेज़ हवा व बारिश को देखते हुए पशुओं को चरने के लिए बाहर न छोड़ें तथा उन्हें सुबह व शाम नहलाकर रखें।
यह पूर्वानुमान फतेहपुर जिले के किसानों के लिए महत्वपूर्ण है और समय से पहले तैयारी करके फसल और पशुधन को सुरक्षित रखा जा सकता है।
- वसीम खान, विषय वस्तु विशेषज्ञ, कृषि मौसम विज्ञान, कृषि विज्ञान केंद्र, फतेहपुर
(पियूष द्विवेदी, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ