सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर ट्रिपल मर्डर केस: प्रशासन का एक्शन, पूर्व प्रधान का अवैध कनेक्शन काटा
फतेहपुर! उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र के अखरी गांव में हुए सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर केस में प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
मुख्य आरोपी और गांव के पूर्व प्रधान मुन्नू सिंह पर आरोप है कि वह पिछले 20 वर्षों से एक सरकारी ट्यूबवेल से अवैध रूप से बिजली लेकर अपने निजी ट्यूबवेल का संचालन कर रहा था।
हत्या कांड के बाद शुरू हुई प्रशासनिक जांच के दौरान यह खुलासा हुआ, जिसके बाद विद्युत विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध कनेक्शन को तत्काल प्रभाव से काट दिया।
प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई कानून के तहत की गई है और आगे भी आरोपी की अन्य अवैध गतिविधियों की जांच की जाएगी।
गौरतलब है कि कुछ ही दिनों पहले अखरी गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाने का भरोसा दिलाया है।
जांच अभी जारी है और सूत्रों के अनुसार, अन्य कई अवैध गतिविधियों का भी पर्दाफाश हो सकता है।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ