फतेहपुर: जून 2025 में मुफ्त राशन वितरण की घोषणा, जानिए पूरी जानकारी

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                               (हर खबर पर हमारी पकड़)

फतेहपुर: जून 2025 में मुफ्त राशन वितरण की घोषणा, जानिए पूरी जानकारी

फतेहपुर, 29 मई 2025

जिला पूर्ति अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अन्तर्गत आने वाले अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 1 जनवरी 2024 से आगामी 5 वर्षों तक मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।

इसी क्रम में जून 2025 माह के सापेक्ष खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया 30 मई 2025 से 10 जून 2025 तक कराई जाएगी।


📦 खाद्यान्न वितरण विवरण:

🔹 अन्त्योदय कार्डधारकों हेतु:

प्रति कार्ड: 14 किग्रा गेहूं + 21 किग्रा चावल

कुल: 35 किग्रा खाद्यान्न (निःशुल्क)


🔹 पात्र गृहस्थी कार्डधारकों हेतु:

प्रति यूनिट: 2 किग्रा गेहूं + 3 किग्रा चावल

कुल: 5 किग्रा प्रति यूनिट (निःशुल्क)


🔐 ऑथेंटिकेशन विकल्प:

वितरण आधार ऑथेन्टिकेशन के माध्यम से किया जाएगा।

जिन लाभार्थियों द्वारा इस अवधि में आधार प्रमाणीकरण न हो सके, वे 10 जून 2025 को मोबाइल OTP द्वारा राशन प्राप्त कर सकेंगे।


🛒 पोर्टेबिलिटी की सुविधा:

वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के अंतर्गत आने वाले लाभार्थियों को भी यह खाद्यान्न पोर्टेबिलिटी के माध्यम से निशुल्क प्राप्त होगा, बशर्ते कि संबंधित उचित दर विक्रेता के पास स्टॉक उपलब्ध हो।


⚠️ महत्वपूर्ण सूचना:

सभी कार्डधारक यह सुनिश्चित करें कि वे 10 जून 2025 तक किसी भी स्थिति में खाद्यान्न प्राप्त कर लें। अंतिम तिथि के पश्चात वितरण संभव नहीं होगा।

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ