फतेहपुर में 31 मई से 4 जून तक गरज-चमक, आंधी और हल्की बारिश की संभावना

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

  ‌                             (हर खबर पर हमारी पकड़)

फतेहपुर में 31 मई से 4 जून तक गरज-चमक, आंधी और हल्की बारिश की संभावना

मौसम पूर्वानुमान (वैधता: 31 मई 2025 से 04 जून 2025 तक)

फतेहपुर! भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी 31 मई से 04 जून 2025 के मध्य फतेहपुर जिले में मौसम में परिवर्तन की संभावना है। इस अवधि के दौरान आसमान में मध्यम बादल छाए रह सकते हैं। विशेष रूप से 31 मई और 1 जून के बीच स्थानीय स्तर पर गरज-चमक के साथ तेज़ हवाएं, आंधी, तूफ़ान और हल्की बारिश होने की आशंका है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।


तापमान और उमस:

अधिकतम तापमान 39°C से 41°C तथा न्यूनतम तापमान 28°C से 30°C के बीच रहने की संभावना है। दिन में उमस भरी गर्मी महसूस की जा सकती है, जिससे आम जनमानस और कृषकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

हवा की दिशा व गति:

हवाएं मुख्यतः उत्तर-पूर्व (NE) से उत्तर-पश्चिम (NW) दिशा में चलेंगी तथा सामान्य गति की रहने की संभावना है।

कृषकों के लिए सलाह:

ओलावृष्टि और आंधी से फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय करें।

खेतों में तैयार फसलों को यथासंभव सुरक्षित स्थान पर रखें।

पालतू पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें और चारे-पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

बारिश व तेज हवा को देखते हुए कीटनाशकों/खादों का छिड़काव स्थगित करें।

जारीकर्ता: वसीम खान, विषय वस्तु विशेषज्ञ, कृषि मौसम विज्ञान, कृषि विज्ञान केंद्र, फतेहपुर

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ