सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
सक्षम फतेहपुर द्वारा निर्जला एकादशी पर राहगीरों को शरबत वितरण सेवा
फतेहपुर, 06 जून 2025:
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनुषांगिक संगठन समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) की जिला इकाई द्वारा सामाजिक सेवा का एक अनोखा उदाहरण प्रस्तुत किया गया।
चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी के बीच निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर फतेहपुर शहर के बड़े शिवाला मंदिर प्रांगण में राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाकर मानवीय संवेदनाओं को जीवंत किया गया।
इस पुण्य कार्य का आयोजन रोजगार आयाम के अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ, जिसमें सैकड़ों राहगीरों ने लाभ उठाया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रांत उपाध्यक्ष पीयूष द्विवेदी, जिला सचिव सीताराम सिंह चौहान, जिला कोषाध्यक्ष दिनेश चंद्र त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी महेश त्रिपाठी, डॉ. नवनीत श्रीवास्तव (अस्थिबाधित प्रकोष्ठ), दिव्यांग मित्र चंद्र भान त्रिपाठी, कल्लू प्रसाद सविता, हरीबाबू चौरसिया, सर्वेश शुक्ल, आदित्य गुप्ता, नैतिक गुप्ता, छोटे लाल, दीपक सिंह, मोतीलाल सोनी आदि स्वयंसेवकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की और सेवा कार्य में सहयोग किया।
इस अवसर पर जिला सचिव सीताराम सिंह चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि सक्षम का उद्देश्य दिव्यांगजनों के स्वावलंबन, समावेशन और गरिमापूर्ण जीवन के लिए विभिन्न सामाजिक सहयोग एवं सेवा कार्यों का विस्तार करना है। उन्होंने जन समुदाय से आह्वान किया कि समाज में दिव्यांगजनों के प्रति समदृष्टि का व्यवहार अपनाएं और उन्हें मुख्यधारा में लाने में सहयोग करें।
इस सेवा कार्यक्रम ने जहां एक ओर प्यासे राहगीरों को राहत दी, वहीं दूसरी ओर समाज में सेवा भावना, सहयोग और सह-अस्तित्व की प्रेरणा भी दी।
(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)




0 टिप्पणियाँ