25 से 29 जून तक बारिश के आसार: किसानों के लिए कृषि मौसम सलाह और फसल सुरक्षा उपाय

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                              (हर खबर पर हमारी पकड़)

25 से 29 जून तक बारिश के आसार: किसानों के लिए कृषि मौसम सलाह और फसल सुरक्षा उपाय

मौसम पूर्वानुमान (25 जून - 29 जून 2025):
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार फतेहपुर जिले में 25 से 29 जून के बीच मध्यम से घने बादल छाए रहेंगे। इस दौरान गरज-चमक व तेज़ हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

अधिकतम तापमान: 34°C से 37°C

न्यूनतम तापमान: 29°C से 30°C

हवा की दिशा: दक्षिण-पूर्वी से उत्तर-पूर्वी

हवा की गति: सामान्य

🌾 किसानों के लिए सलाह:

फसल संरक्षण:

बारिश को देखते हुए कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें या पॉलीथीन शीट से ढक दें।


बारिश के बाद थ्रेसिंग से पहले फसल को अच्छी तरह धूप में सुखाएं।

धान की नर्सरी:

खेतों में मेड़ों को मजबूत करें ताकि पानी रुके।

खेतों में हल्की सिंचाई कर खरपतवार नष्ट करें।

उपयुक्त किस्में: नरेन्द्र-359, सरजू-52, प्रो एग्रो-6444, पायनियर-27 पी 31, मालवीय सुगंध-105 आदि।

खैरा रोग नियंत्रण हेतु:

5 किग्रा जिंक सल्फेट + 2% यूरिया का छिड़काव
या 2.5 किग्रा बुझा चूना 1000 लीटर पानी में मिलाकर प्रति हेक्टेयर छिड़कें।

स्प्रे सावधानी:

हवा के विपरीत दिशा में छिड़काव न करें।

रसायन छिड़काव के बाद हाथ धोना न भूलें।

🥭 आम फसल:

कैंकर रोग से बचाव: स्ट्रेप्टोमाइसिन 200 पीपीएम का छिड़काव करें।

गिरे फलों से अमचूर या खटाई बनाएं।

तुड़ाई सुबह/शाम करें और 10 मिमी डंठल सहित तोड़ें।

🐄 पशुपालन सुझाव:

गला घोंटू व लंगड़िया बुखार से बचाव के टीके लगवाएं।

पशुओं को छाया में रखें, हरा चारा व स्वच्छ जल पिलाएं।

खनिज मिश्रण व नमक रोज़ाना 50-50 ग्राम दें।

गर्मी से बचाव के उपाय करें।

पशुओं में कीड़ों से बचाव के उपाय अपनाएं।

📝 विशेषज्ञ: वसीम खान, विषय वस्तु विशेषज्ञ (कृषि मौसम विज्ञान), कृषि विज्ञान केंद्र, फतेहपुर

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ