सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
सक्षम कार्यकर्ताओं की पहल: फतेहपुर में सनातन समाज को एकजुट करने हेतु बैठक संपन्न
फतेहपुर! ़सक्षम संगठन द्वारा फतेहपुर में सनातन समाज को एकजुट करने की दिशा में अहम कदम
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचार परिवार की प्रेरणा से कार्यरत समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) के कार्यकर्ता निरंतर रूप से समाज के दिव्यांगजनों और सनातन संस्कृति के संरक्षण हेतु कार्यरत हैं।
गत एक वर्ष से सक्षम के कार्यकर्ताओं द्वारा सनातन समाज की एकता एवं सामाजिक समरसता के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 24 जून 2025, दिन मंगलवार को फतेहपुर जनपद स्थित श्री राम जानकी मंदिर, पक्का तालाब में एक बैठक संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता सक्षम के प्रांत उपाध्यक्ष श्री पियूष द्विवेदी ने की। इस कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ता, नवदिव्यांगजन और संगठन से जुड़े नवदायित्वधारी भी उपस्थित रहे।
🕉️ कार्यक्रम की मुख्य गतिविधियाँ:
संगठन मंत्र, दृष्टिकोण, परिकल्पना एवं गीत का सामूहिक वाचन
कार्यकर्ताओं एवं नवागंतुकों का परिचय सत्र
प्रांत उपाध्यक्ष द्वारा संगठन की कार्य प्रणाली व उद्देश्य पर विस्तृत चर्चा
सक्षम का कल्याण मंत्र संपन्न
सस्वर श्री हनुमान चालीसा पाठ
प्रसाद वितरण के साथ समापन
इस बैठक का उद्देश्य समाज में समरसता, दिव्यांगजनों की आत्मनिर्भरता तथा सनातन संस्कृति की रक्षा हेतु जनसंपर्क व जागरूकता को और सशक्त करना था।
कार्यक्रम में कई स्थानीय कार्यकर्ता और दायित्वधारी शामिल रहे, जिनमें प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष धीरेंद्र गुप्ता, जिला सचिव सीताराम सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष दिनेश चंद्र त्रिपाठी, सह मीडिया प्रभारी छोटे लाल, रोजगार आयाम अध्यक्ष राजेश कुमार, दिव्यांग प्रखर रस्तोगी, हरी बाबू चौरसिया, श्रवण कुमार, विष्णु कान्त त्रिपाठी, शैलेंद्र रस्तोगी, कल्लू प्रसाद सविता, कृष्ण पाल सिंह कछवाह, अनुराग अग्रवाल, अरूण कुमार शर्मा, प्रेम चन्द्र शुक्ल, महन्त जी, मन्नीलाल, फूलचंद्र, दयाशंकर पण्डा, सर्वेश शुक्ल, रामशंकर पाल इत्यादि ने संगठन के कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया।
(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)




0 टिप्पणियाँ