फतेहपुर बस दुर्घटना: मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, बयान दर्ज कराने की अपील

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                  (हर खबर पर हमारी पकड़)

फतेहपुर बस दुर्घटना: मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, बयान दर्ज कराने की अपील

फतेहपुर, उत्तर प्रदेश |

दिनांक 07 फरवरी 2025 को सुबह करीब 10:30 बजे फतेहपुर जनपद के हुसेनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खमई बाबा के पास एक अनुबंधित रोडवेज बस (लखनऊ क्षेत्र, रायबरेली डिपो – संख्या UP 33 CT 5071) की दुर्घटना हुई, जिसमें श्री हनुमन्त सिंह (पुत्र जगरूप सिंह, निवासी: अलावलपुर, लोहारी, हुसेनगंज, फतेहपुर) घायल/मृत पाए गए।


इस गंभीर दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जिलाधिकारी (वि./रा.) फतेहपुर द्वारा पत्र संख्या 631/बीस-विविध/परि.दुर्घ.मजि.जांच/2/जेए दिनांक 20.06.2025 के तहत दिए गए हैं।

जांच का जिम्मा उप जिलाधिकारी, सदर – अर्चना अग्निहोत्री को सौंपा गया है, जो फिलहाल प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच कर रही हैं।

🗓️ बयान/साक्ष्य प्रस्तुत करने की तिथि:

जिन भी व्यक्तियों के पास इस दुर्घटना से संबंधित कोई लिखित या मौखिक साक्ष्य हैं, वे 28 जून 2025 से 1 जुलाई 2025 के बीच कार्यालय अवधि में उप जिलाधिकारी सदर के न्यायालय में उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज करा सकते हैं।

सार्वजनिक सूचना के रूप में इसे जारी करते हुए प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील की है, ताकि सत्यता की पुष्टि हो सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ