फतेहपुर में 29 जून से 3 जुलाई तक बारिश की संभावना, किसानों के लिए विस्तृत कृषि सलाह

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                 (हर खबर पर हमारी पकड़)

फतेहपुर में 29 जून से 3 जुलाई तक बारिश की संभावना, किसानों के लिए विस्तृत कृषि सलाह
 
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, फतेहपुर जिले में 29 जून से 03 जुलाई के बीच मध्यम से घने बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
🔹 अधिकतम तापमान: 32.0°C से 35.0°C
🔹 न्यूनतम तापमान: 26.0°C से 28.0°C
🔹 हवा की दिशा: उत्तर-पूर्वी से दक्षिण-पश्चिमी
🔹 गति: सामान्य

🌾 कृषि सलाह

➡️ कटी हुई फसलों की सुरक्षा:

बारिश की संभावना को देखते हुए फसल को ढकने की व्यवस्था करें। थ्रेसिंग से पहले अच्छी तरह धूप में सुखाएं।

➡️ धान की पौध व रोपाई:

खेतों में मजबूत मेड़ बनाएं ताकि वर्षा जल रोका जा सके।

जल्दी पकने वाली किस्मों की नर्सरी बनाएं।

20-25 दिन की पौध सामान्य खेत में, 25-30 दिन की बंजर भूमि में रोपें।

खरपतवार नियंत्रण हेतु रोपाई के 2-3 दिन बाद अनिलोफॉस 30% ईसी या प्रिटलाक्लोर का छिड़काव करें।

खैरा रोग नियंत्रण:
5 किग्रा जिंक सल्फेट + 2% यूरिया या 2.5 किग्रा बुझा चूना को 1000 लीटर पानी में मिलाकर प्रति हेक्टेयर छिड़कें।

➡️ मक्का:

बुवाई स्थगित रखें, पर बीज व उर्वरक की व्यवस्था कर लें।

किस्में: कंचन, गौरव, श्वेता, एचएमएच-3904, डी-9144, आदि

बीज दर:

संकुल किस्में: 20-25 किग्रा/हेक्टेयर

संकर किस्में: 18-20 किग्रा/हेक्टेयर

➡️ तिल की बुवाई:

गुजरात तिल-6, तरुण, प्रगति, टाइप-4, टाइप-12, UAT-1 जैसी किस्में लगाएँ।


🥦 सब्जी फसलें एवं कीट नियंत्रण

➡️ बैंगन, मिर्च, फूलगोभी की नर्सरी लगाएँ।
➡️ भिंडी, लोबिया, कद्दू, लौकी, तुरई, खीरा की बुवाई करें।
➡️ कीट नियंत्रण:

नीम तेल 1.5-2.0 मि.ली. प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़कें।

इमिडाक्लोप्रिड (30.5%) 1 मि.ली./लीटर के अनुसार छिड़काव करें।

फल मक्खी रोकथाम हेतु क्यू ल्यूर फेरोमोन ट्रैप – 8 से 10 प्रति हेक्टेयर।

🥭 आम में सावधानियाँ:

कैंकर रोग रोकथाम: स्ट्रेप्टोमाइसिन 200 PPM का छिड़काव।

गिरे फलों को बेचें या खटाई/अमचूर बनाएं।

तुड़ाई सुबह/शाम करें, 10 मि.मी. शाखा सहित फल तोड़ें।

🐄 पशुपालन सलाह:

गला घोंटू और लंगड़िया बुखार से बचाव के टीके लगवाएं।

साफ पानी दें, सुबह-शाम नहलाएं।

गर्मी से बचाव हेतु छायादार स्थान में रखें।

आहार में हरा चारा, खनिज मिश्रण (50 ग्राम), नमक (50 ग्राम) तथा गेहूं चोकर/जौ शामिल करें।

पेट के कीड़े, किलनी से सुरक्षा करें।

✍️ वसीम खान, विषय वस्तु विशेषज्ञ (Subject Matter Specialist), कृषि मौसम विज्ञान, कृषि विज्ञान केंद्र, फतेहपुर

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ