सक्षम फतेहपुर की बैठक में प्रांत प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों पर चर्चा, हनुमान चालीसा पाठ संपन्न

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                               (हर खबर पर हमारी पकड़)

सक्षम फतेहपुर की बैठक में प्रांत प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों पर चर्चा, हनुमान चालीसा पाठ संपन्न

फतेहपुर, 01 जुलाई 2025:

समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) फतेहपुर जिला इकाई की साप्ताहिक बैठक दिनांक 30 जून को श्री गणेश मंदिर, रोडवेज बस स्टैंड ज्वालागंज में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य अगस्त माह में फतेहपुर में प्रस्तावित प्रांत प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा पर चर्चा करना तथा उसकी तैयारी सुनिश्चित करना रहा।


बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत उपाध्यक्ष श्री पीयूष द्विवेदी ने कहा कि यह गौरव की बात है कि इस वर्ष सक्षम प्रांत की ओर से फतेहपुर इकाई को प्रांत प्रशिक्षण वर्ग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि "हमें इस अवसर को समर्पण, अनुशासन और संगठन शक्ति के साथ सफल बनाना है, जिससे प्रांत के 14 जिलों में फतेहपुर की सकारात्मक छवि स्थापित हो।"


बैठक में उपस्थित सभी स्वयंसेवकों ने एकमत होकर इस प्रशिक्षण वर्ग को भव्य और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने का संकल्प लिया। तत्पश्चात साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ का संगीतमय व सस्वर पाठ किया गया, जिसमें समस्त कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा एवं भावपूर्ण सहभागिता की। पाठ उपरांत सभी को प्रसाद वितरित किया गया।


उक्त अवसर पर विशेष उपस्थिति रही:

जिला सचिव: श्री सीताराम सिंह चौहान

कोषाध्यक्ष: श्री दिनेश चंद्र त्रिपाठी

सह सचिव: श्री धर्मेंद्र प्रताप सिंह

मीडिया प्रभारी: महेश त्रिपाठी

सह मीडिया प्रभारी: छोटे लाल

अध्यक्ष रोजगार आयाम: राजेश कुमार

उपाध्यक्ष कला आयाम: हरी बाबू चौरसिया

वरिष्ठ सदस्य: शैलेंद्र कुमार रस्तोगी, दीपक सिंह, रज्जन बाबू केसरवानी, प्रेमचंद्र शुक्ल, कल्लू प्रसाद सविता, मोतीलाल सोनी, अरुण कुमार शर्मा, दिव्यांग प्रखर रस्तोगी, आनंद कुमार, अमित कश्यप आदि।


बैठक में आगामी कार्यक्रमों की योजना, स्वयंसेवकों की भूमिकाएं, लॉजिस्टिक व्यवस्थाएं और सामाजिक समावेश जैसे बिंदुओं पर भी विमर्श हुआ।

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ