सियासत पर नजर, लखनऊ
(हर खबर पर हमारी पकड़)
यूपी में ‘हेलमेट नहीं, पेट्रोल नहीं’ अभियान: सड़क सुरक्षा का संकल्प
उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 1 सितम्बर से 30 सितम्बर 2025 तक विशेष सड़क सुरक्षा अभियान “No Helmet, No Fuel” लागू कर रही है ।
संचालन और जिम्मेदारी:
यह अभियान सभी 75 जिलों में जिलाधिकारी और जिला सड़क सुरक्षा समिति (DRSC) के समन्वय में चलेगा। इसमें पुलिस, परिवहन, राजस्व और जिला प्रशासन प्रवर्तन की जिम्मेदारी निभाएंगे। पेट्रोल पंपों पर हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा ।
कानूनी आधार:
मोटर वाहन अधिनियम, 1988 (धारा 129): दोपहिया वाहन चालक और सवार दोनों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य।
धारा 194D: उल्लंघन पर जुर्माना और दंड का प्रावधान ।
उद्देश्य और दृष्टिकोण:
सरकार स्पष्ट कर रही है कि यह अभियान दंड के बजाए सुरक्षा हेतु जागरूकता व व्यवहार परिवर्तन के उद्देश्य से शुरू किया गया है। पहल का मकसद है “Helmet first, fuel later” की आदत डालना ।
स्वरूप और सहयोग:
पिछले अभियानों के अनुभव से देखा गया कि इससे हेलमेट पहनने की आदत मजबूत होती है और ईंधन की बिक्री पर नकारात्मक असर नहीं पड़ता । तेल कंपनियाँ (IOCL, BPCL, HPCL), पेट्रोल पंप संचालक, खाद्य एवं रसद विभाग, तथा सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग (IPR) अभियान को सफल बनाने में सहयोग कर रहे हैं
चुनौतियाँ:
नकली हेलमेट: अभियान में नकली या अन-ISI-मापदंडित हेलमेट के उपयोग की समस्या सामने आ सकती है। सरकार ने इसके निर्माताओं पर FIR और सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है ।
अपेक्षित प्रभाव:
दोपहिया वाहन दुर्घटनाओं में मस्तिष्क चोटों और मृत्यु दर में कमी।
Helmets के प्रति नैतिक और व्यवहारिक बदलाव।
जिम्मेदार नागरिकता और नियम पालन की भावना में मजबूती।
(न्यूज़ डेस्क लखनऊ, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ