फतेहपुर में दिव्यांग जनों संग मनाई गई महर्षि अष्टावक्र जयंती

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                  (हर खबर पर हमारी पकड़)

फतेहपुर में दिव्यांग जनों संग मनाई गई महर्षि अष्टावक्र जयंती

फतेहपुर, 23 सितम्बर 2025, महर्षि अष्टावक्र जयंती के अवसर पर सक्षम संगठन की फतेहपुर जिला इकाई द्वारा दिव्यांग जनों के बीच एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य महर्षि अष्टावक्र के जीवन और उनके अमूल्य योगदान को याद करना और दिव्यांगजनों को प्रेरणा प्रदान करना रहा।


कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महर्षि अष्टावक्र ने अपने जीवन से यह सिद्ध किया कि शारीरिक अपंगता किसी भी व्यक्ति की विद्वत्ता और आत्मबल में बाधा नहीं डाल सकती। उनकी वाणी और आत्मज्ञान ने समाज को नई दिशा प्रदान की।


आज के कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांगजन भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने अपने विचार साझा किए और समाज में दिव्यांगजनों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा हेतु सामूहिक संकल्प लिया।


इस अवसर पर नगर संघचालक पुरुषोत्तम जी, जिला अध्यक्ष धर्मेंद्रप्रताप सिंह, सचिव सीताराम सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष दिनेशचंद्र त्रिपाठी, युवा आयाम प्रमुख नवीन सिंह, एडवोकेसी आयाम प्रमुख विभा मिश्रा, कला आयाम प्रमुख जितेंद्र त्रिवेदी, रोजगार आयाम प्रमुख राजेश कुमार, अस्थि बाधित प्रकोष्ठ प्रमुख डॉ. नवनीत श्रीवास्तव, डॉ. शिव प्रसाद त्रिपाठी (दिव्यांग सेवा केंद्र संचालक), प्रखर रस्तोगी, रणविजय सिंह (कार्यालय प्रभारी), राजेंद्र कुमार गुप्ता, रंजन बाबू केसरवानी, रविकांत अवस्थी, गोविंद अग्रहरि, बालकृष्ण गुप्ता, विवेक कुमार शुक्ला, मोतीलाल सोनी, स्वदेश पुरवार, सर्वेश शुक्ला सहित अनेक दिव्यांगजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन महर्षि अष्टावक्र के आदर्शों को अपनाने और दिव्यांगजनों के अधिकारों की रक्षा के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ