सक्षम संगठन ने धूमधाम से मनाई महामुनि अष्टावक्र जयंती

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                 (हर खबर पर हमारी पकड़)

सक्षम संगठन ने धूमधाम से मनाई महामुनि अष्टावक्र जयंती

सक्षम ने मनाई अष्टावक्र जयंती

दिबियापुर। दिव्यांग जनों के हित व उत्थान के लिए कार्यरत सक्षम संगठन द्वारा आज होटल शांति पैलेस में महामुनि अष्टावक्र जयंती समारोह का आयोजन किया गया।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रांत सह सचिव पंकज तिवारी एवं मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष विकास त्रिपाठी व जिला सचिव राघवेंद्र सिंह चौहान उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला उपाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ एडवोकेट मनोहर राजपूत ने कहा कि सक्षम पूरे देश में सभी प्रकार के दिव्यांगजनों के लिए कार्य करने वाला एकमात्र संगठन है। जिले में संगठन का कार्य निरंतर समावेशिता और समता के भाव के साथ गतिशील है। उन्होंने जिले में दिव्यांगजनों के उत्थान से जुड़ी उपलब्धियों की जानकारी दी और आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी जिला प्रशासन के सहयोग से जिले का नाम उदाहरण प्रस्तुत करने वालों में गिना जाएगा।


कार्यक्रम में कवि उमेश द्विवेदी और कवि पवन द्विवेदी ने महामुनि अष्टावक्र जी के जीवन प्रसंग सुनाए। उन्होंने बताया कि जब राजा जनक के दरबार में उनके वक्र शरीर पर हंसी उड़ाई गई, तब अष्टावक्र जी ने दरबार को "चर्मकारों की सभा" कहकर संबोधित किया। उनकी विद्वता से प्रभावित होकर अंततः राजा जनक ने उन्हें अपना गुरु स्वीकार किया।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष धीरज शुक्ला व अनिल तिवारी ने नेत्रदान को महादान बताते हुए समाज को इसके लिए प्रेरित किया। साथ ही संगठन विस्तार पर जिला उपाध्यक्ष सक्षम युवा आयाम विशाल गौतम, जिला उपाध्यक्ष श्रवण बाधित प्रकोष्ठ अमित त्रिपाठी, जिला सह मीडिया प्रभारी गौरव चतुर्वेदी, विजय चतुर्वेदी एवं अतुल त्रिपाठी ने चर्चा की।

समारोह ने न केवल दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण का संदेश दिया बल्कि समाज को भी समावेशिता, नेत्रदान और सामाजिक सहयोग की दिशा में प्रेरित किया।

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ