सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर में पुलिस-शस्त्र तस्करों की मुठभेड़: 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, शूटर घायल
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के औगासी पुल पर सोमवार देर रात पुलिस और अवैध शस्त्र तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान कुख्यात शूटर हेशाम शेख उर्फ हासिम के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में दबोचकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने मौके से ₹25,000 के इनामी बदमाश फईम उर्फ राजू सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी:
1. फईम उर्फ राजू निवासी बांदा (₹25,000 का इनामी)
2. हेशाम शेख उर्फ हासिम निवासी आज़मगढ़ (कुख्यात शूटर)
बरामदगी:
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से: 08 देशी तमंचे, 01 पिस्टल, 14 जिंदा कारतूस, 02 खोखा कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल, 03 एटीएम कार्ड, 02 पैनकार्ड, 01 आधार कार्ड, 01 क्रेडिट कार्ड व कई मोबाइल फोन बरामद किए।
आपराधिक इतिहास:
पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह फतेहपुर, बांदा और आज़मगढ़़ समेत कई जिलों में अवैध असलहों की आपूर्ति करता था।
हेशाम शेख उर्फ हासिम पर हत्या, लूट, गैंगेस्टर एक्ट सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं।
पुलिस की कार्रवाई:
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क से जुड़े तस्करों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में और बड़े खुलासे होंगे।
(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)



0 टिप्पणियाँ