सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
थरियांव पुलिस ने वारंटी अभियुक्त ओमप्रकाश को किया गिरफ्तार
फतेहपुर! थाना थरियांव पुलिस को आज एक बड़ी सफलता मिली जब पुलिस टीम ने लंबे समय से वांछित चल रहे वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ एवं वारण्टियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई।
थाना थरियांव पुलिस टीम ने एसटी नंबर- 866/2024, मु0अ0सं0 132/2021 से संबंधित वारंटी अभियुक्त ओमप्रकाश पुत्र रामविशाल, निवासी ग्राम दनियालपुर, थाना थरियांव, जनपद फतेहपुर, उम्र करीब 55 वर्ष को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
1. उ0नि0 उमेशचन्द्र शर्मा, थाना थरियांव, जनपद फतेहपुर
2. का0 रविन्द्र यादव
इस कार्रवाई से थाना थरियांव पुलिस ने एक बार फिर यह साबित किया कि अपराधियों पर पुलिस की पैनी नजर लगातार बनी हुई है।
सोशल मीडिया सेल, जनपद फतेहपुर
(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ