सक्षम बांदा ने हर्षोल्लास के साथ मनाई महर्षि अष्टावक्र जयंती

सियासत पर नजर, बांदा 

                             ‌‌     (हर खबर पर हमारी पकड़)

सक्षम बांदा ने हर्षोल्लास के साथ मनाई महर्षि अष्टावक्र जयंती

बांदा! समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) बांदा इकाई के तत्वावधान में महामुनि, परम ज्ञानी, अष्टावक्र जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। यह आयोजन दिनांक 24 सितंबर 2025 को नेरोली जेपी सिंह इंटर कॉलेज, कालकुआ बांदा में धूमधाम से संपन्न हुआ।


कार्यक्रम का शुभारंभ सक्षम बांदा इकाई के संरक्षक मंडल के रामसिंह कछवाह एवं रमजोर सिंह चंदेल ने भारत माता व महर्षि अष्टावक्र जी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर व दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर प्रांत कोषाध्यक्ष शांतिभूषण सिंह जी ने आगामी नवंबर में होने वाले जिला स्तरीय अधिवेशन की रूपरेखा प्रस्तुत की। वहीं प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मनोज सिंह परिहार जी ने कार्यक्रम को भव्य बनाने पर अपने विचार व्यक्त किए।


कार्यक्रम का संचालन कर रहे सक्षम जिला इकाई बांदा के जिला सचिव रामनरेश सिंह कछवाह जी ने महर्षि अष्टावक्र जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि –
"किसी भी व्यक्ति का अपूर्ण शरीर या बाह्य रूपरेखा उसके ज्ञान और मनोबल को नहीं दबा सकता।"

उन्होंने बताया कि अष्टावक्र जी द्वारा रचित "अष्टावक्र गीता" आत्मा और परमात्मा के अद्वैतवाद तथा मोक्ष प्राप्ति के ज्ञान का अद्वितीय ग्रंथ है, जिसे आज की पीढ़ी को अवश्य पढ़ना चाहिए।


समापन अवसर पर प्रांत कोषाध्यक्ष शांतिभूषण सिंह ने कल्याण मंत्र का वाचन किया और सक्षम जिला इकाई के कोषाध्यक्ष अभिषेक सिंह को आगामी कार्यक्रमों की तैयारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम में सक्रिय योगदान देने वालों में जिला उपाध्यक्ष शिवचरण तिवारी, मीडिया प्रभारी नवीन कुमार मिश्रा एवं दिलीप द्विवेदी, महिला आयाम प्रमुख श्रीमती पुष्पा सिंह परिहार, क्रीड़ा आयाम प्रमुख सुमन सिंह चौहान, युवा आयाम प्रमुख कृष्णा सिंह परिहार, वीरेंद्र सिंह मेजर कैप्टन, रिंकू तोमर, रामजियावन सिंह गौतम, रणजीत सिंह गौतम, पीके सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने अमूल्य समय व परिश्रम देकर सहयोग प्रदान किया।

✍️ रामनरेश सिंह कछवाह, जिला सचिव, सक्षम बांदा

(न्यूज़ डेस्क बांदा, 7007133475)


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ