फतेहपुर में “I Love Mohammad” पोस्टर हटवाए, प्रशासन सतर्क, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

        ‌           ‌‌               (हर खबर पर हमारी पकड़)

फतेहपुर में “I Love Mohammad” पोस्टर हटवाए, प्रशासन सतर्क, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी 

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर इलाके में लगे “I Love Mohammad” पोस्टरों को पुलिस ने हटवा दिया। बताया जा रहा है कि ये पोस्टर उस मार्ग पर लगाए गए थे, जहाँ मंदिर और मकबरे से जुड़ा विवाद शुरू हुआ था। कई घरों के बाहर छोटे-बड़े पोस्टर लगाए गए थे, जिससे तनाव की आशंका बढ़़ गई थी।


शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन ने एहतियातन सभी पोस्टर उतरवा दिए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मौके पर जाकर चौकसी बढ़ा दी है।


बता दें कि प्रदेश के कई जिलों में “I Love Mohammad” के पोस्टर लगाए जाने के बाद तनाव और हिंसा की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसी कारण फतेहपुर में प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है और लगातार इलाके की निगरानी कर रहा है, साथ ही पोस्टर लगाने वाले स्थानीय लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर उन्हें ढूंढना शुरू कर दिया है।


स्थानीय अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखने में सहयोग करें।


(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ