सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर में ईस्टर सैटरडे अवकाश निरस्त, दशहरा महाअष्टमी 30 सितम्बर को रहेगा स्थानीय अवकाश
फतेहपुर, 29 सितम्बर 2025, उत्तर प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन अनुभाग, लखनऊ की विज्ञप्ति संख्या-870/तीन-2024-39(2)/2016 दिनांक 17 दिसम्बर 2024 के आधार पर वर्ष 2025 के लिए अधिकतम तीन स्थानीय अवकाश घोषित किये गये थे।
फतेहपुर जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि 19 अप्रैल 2025 (शनिवार) ईस्टर सैटरडे को पूर्व घोषित स्थानीय अवकाश निरस्त कर दिया गया है। उस दिन सभी सरकारी कार्यालय एवं शैक्षणिक संस्थान पूर्ववत खुले रहेंगे।
इसके स्थान पर 30 सितम्बर 2025 (मंगलवार) दशहरा (महाअष्टमी) को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्णय सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन एवं जनहित व शासकीय कार्यहित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
इस प्रकार अब वर्ष 2025 की शासकीय अवकाश सूची में संशोधन कर दिया गया है। आदेश के अनुसार जनपद के सभी कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में यह परिवर्तन लागू होगा।
(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ