फतेहपुर में मत्स्य विभाग की समीक्षा बैठक, मंत्री संजय निषाद ने दिए अहम निर्देश

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                (हर खबर पर हमारी पकड़)

फतेहपुर में मत्स्य विभाग की समीक्षा बैठक, मंत्री संजय निषाद ने दिए अहम निर्देश

फतेहपुर, 29 सितम्बर 2025

उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य विभाग मंत्री संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में जनपद फतेहपुर में मत्स्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस (डाक बंगला) में संपन्न हुई। बैठक में विभागीय अधिकारियों के साथ योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।


मंत्री ने निर्देश दिया कि –

NFDP पोर्टल पर अधिक से अधिक मछुआ समुदाय का पंजीकरण कराया जाए।

मत्स्य पालन करने वाले नागरिकों का मछुआ दुर्घटना बीमा एवं केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) बनवाने की प्रक्रिया तेज की जाए।


इसके लिए विभागीय अधिकारी रोस्टर बनाकर कैंप लगाएं, जिससे पात्र लोगों तक योजनाओं की जानकारी और लाभ दोनों पहुँच सके।

खाली पड़े तालाबों को नियमानुसार कार्यवाही कर पट्टा पर दिया जाए और पट्टा आवंटन में मछुआ समुदाय को वरीयता दी जाए।

समितियों का गठन व पट्टा आवंटन निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से किया जाए।

मछुआ बाहुल्य क्षेत्रों में उत्सव केंद्र बनाए जाएं, जिनमें डिजिटल लाइब्रेरी व ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना हो, ताकि स्थानीय युवाओं को शिक्षा और रोजगार दोनों से जोड़ा जा सके।

मत्स्य पालकों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाए, जिससे वे अधिक उत्पादन कर आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें।

उन्होंने यह भी कहा कि नदियों के परिक्षेत्र में बनी नई समितियों का पुनः सत्यापन कराया जाए। यदि गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही शासनादेशानुसार टेंडर प्रक्रिया पूरी करते हुए समितियां बनाई जाएं।


कार्यशाला और जनसंवाद:

समीक्षा बैठक के बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में मत्स्य पालकों के साथ बैठक/कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई।

विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल और विधायक खागा श्रीमती कृष्णा पासवान ने कहा कि डबल इंजन की सरकार मछुआ व शोषित समुदाय को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है और अब मत्स्य पालन करने वाले नागरिक विकास की मुख्यधारा से तेजी से जुड़ रहे हैं।

उपस्थित अधिकारी:

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), अधिशाषी अभियंता सिंचाई, जिला अग्रणी लीड बैंक प्रबंधक, उप निदेशक मत्स्य, विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ