सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
रक्तदान में उत्कृष्ट सेवा: सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन को इंग्लैंड बुक ऑफ रिकॉर्ड सम्मान
फतेहपुर। रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन को "एक्सीलेंस इंग्लैंड बुक ऑफ रिकॉर्ड" में दर्ज किया गया है।
संस्था निफा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंडपम गार्डन में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में, पूरे देशभर में लगाए गए रक्तदान शिविरों के लिए सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर भारत मंडपम दिल्ली में संस्था को वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।
फतेहपुर जिले के जिलाधिकारी रविन्द्र द्वारा संस्था को प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
👉 विशेष रूप से, शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीदी दिवस (23 मार्च) पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन व निफा के नेतृत्व में लगाए गए दो रक्तदान शिविरों के लिए यह सम्मान दिया गया।
फतेहपुर जिला चिकित्सालय रक्तकेंद्र में आयोजित शिविर।
मानस रक्तकेंद्र में मोहिनी साहू के सहयोग से आयोजित शिविर, जिसके लिए उन्हें यंग चैंपियन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इस उपलब्धि पर संस्था को जिले की विभिन्न संस्थाओं, उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे, अधीक्षक पी.के. सिंह, विभागाध्यक्ष डॉ. वरद वर्धन बिसेन, डॉ. अभिषेक पटेल, टेक्निकल सुपरवाइजर अशोक शुक्ला, परामर्शदाता दीपाली वर्मा, टेक्नोलॉजिस्ट दिव्या वर्मा, स्टाफ नर्स पूजा तिवारी समेत रक्तकेंद्र के सभी स्टाफ ने बधाई दी।
संस्था के मार्गदर्शक गुरमीत सिंह ने कहा कि यह सम्मान केवल टीम का नहीं बल्कि जिले की उन सभी संस्थाओं का है जो निरंतर जरूरतमंद मरीजों की सेवा में समर्पित हैं।
इस अवसर पर संस्था की फाउंडर गुरप्रीत कौर, उपाध्यक्ष रितेश दीक्षित, शिवांशु शुक्ला और शोभित सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)


0 टिप्पणियाँ