सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर डीएम-एसपी ने भिटौरा मूर्ति विसर्जन घाट का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
फतेहपुर | 30 सितम्बर 2025
फतेहपुर के जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनूप कुमार सिंह ने मंगलवार को भिटौरा स्थित मूर्ति विसर्जन घाट का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग से मूर्ति विसर्जन हेतु गड्ढों की तैयारी की जानकारी ली। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को घाट पर नाव, गोताखोर, रस्सी सहित आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों के घाटों का निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही अधिशाषी अभियंता, विद्युत को निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने तथा पीडब्ल्यूडी को सड़कों के गड्ढों की भराई कर मार्ग सुगम बनाने का आदेश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि विभागीय समन्वय के साथ सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने सीओ सिटी को निर्देश दिए कि सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए मूर्ति विसर्जन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए।
इस अवसर पर तहसीलदार सदर अमरेश सिंह, खंड विकास अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
(न्यूज़ डेस्क फतेहपुर, 9936330179)


0 टिप्पणियाँ